सोरांव: नबावगंज इलाके के नो एंट्री प्वाइंट के पास झपट्टा मारकर महिला के गले से छीनी गई चेन, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नो एंट्री प्वाइंट के पास गुरुवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन झपट ली। वारदात के दौरान महिला बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, साहुनगर बेरावां निवासी विकास गुप्ता अपनी मां किरन देवी को बाइक पर बैठाकर हेतापट्टी से घर लौट रहे थे। उसी दौरान घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।