फर्रुखाबाद: नगर पालिका के ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
फर्रुखाबाद शहर में नगर पालिका के ट्रैक्टर की टक्कर से एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे शनि मंदिर के पास हुई, जब ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र नीलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया और उसने रास्ते में दम तोड़ दिया, इसके बाद जिला अस्पताल लोहिया लेकर