रायडीह: केमटे हाई स्कूल: शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन से बेहाल; छात्र 25 किमी दूर जाने को मजबूर
Raidih, Gumla | Aug 30, 2026 रायडीह प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय केमटे में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। केजी से कक्षा 10वीं तक संचालित इस विद्यालय में शिक्षकों का घोर अभाव है। हाई स्कूल स्तर पर शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है