हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 150 बोतल शराब बाइक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने हिसार से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क में कमला नहर के निकट बुधवार को दो शराब तस्कर को एक बाइक पर 150 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज खिरहर थाना के बोरहर गांव निवासी मनोज कुमार दास व नरेश दास बताये गये है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा के प्रतिवेदन पर केस दर्ज की गयी है।