हरलाखी: खिरहर पुलिस ने 320 ग्राम गांजे व साईकिल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने मंगरठा से सोनई जाने वाली सड़क से गुप्त सूचना के आधार पर 320 ग्राम गांजा व साईकिल के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज मंगरठा गांव के विंदेश्वर दास बताये गये है। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा के प्रतिवेदन पर केस दर्ज कर ली गयी।