हरलाखी: हुर्राही गांव में स्थित एक घर में गैस-सिलेंडर के लीक होने से लगी आग, गृहस्वामी झुलसे
हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव में स्थित एक घर में गैस-सिलेंडर के लीक होने से आग लग गई। इस दुर्घटना में गृहस्वामी गंगा प्रसाद झुलस कर जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अग्निशामक यंत्र के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। इस घटना से कुछ देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।