हरलाखी: बेलाटोल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में हुई मारपीट, दोनों तरफ़ से अलग-अलग केस दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के करुणा पंचायत के बेला टोल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर अलग-अलग प्राथमिकी दोनों पक्षों से हरलाखी थाना में दर्ज कराई गयी है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।