हरलाखी: खिरहर पुलिस ने चार कांड में जब्त की गयी 3006 बोतल नेपाली शराब को जेसीबी मशीन से किया बिनिष्टिकरण
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने चार कांड में जब्त की गयी 3006 बोतल नेपाली शराब को जेसीबी मशीन से बिनिष्टिकरण किया गया। बिनिष्टिकरण के बाद गड्ढे खोदकर जमीन के अंदर गाड़ दिया गया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप मे हरलाखी सीओ रीना कुमारी, थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी अपर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा, उत्पाद विभाग के अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।