हरलाखी: हरिने एसएसबी कैम्प के लोकसभा चुनाव को लेकर भारत व नेपाल के प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों की हुई बैठक
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 बटालियन हरिने एसएसबी कैम्प में सोमवार को भारत व नेपाल के प्रशासनिक पुलिस अधिकारियो की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए दोनो देशो के अधिकारियों ने सूचना आदान प्रदान आपराधिक गतिविधियों पर रोक, बॉर्डर सीमा को सील करने सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बनाई गयी।