टूंडला: टूंडला रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन से गिरकर एक किन्नर की हुई मौत
टूंडला रेलवे स्टेशन के आउटर पर किसी ट्रेन से गिरकर एक किन्नर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर जीआरपी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि किसी ट्रेन से गिरकर किन्नर की मौत हुई है। शव की शिनाख्त ना होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।