टूंडला: गांव बसई में दो मकानों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
गांव बसई में दो मकानों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित ने बताया कि गांव के देवीचरन ने थाने में तहरीर दी है कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात के समय चोर ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण, इनवर्टर की बैटरी, ₹20000 की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।