तेंदूखेड़ा: सागा बस स्टैंड पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल
तेंदूखेड़ा। ग्राम सागा के बस स्टैंड पर शनिवार शाम 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग ब्राह्मण को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामल