मेहनगर: केदली नहर पुलिया के पास से बरदह थाना की पुलिस टीम ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक उमेशचन्द्र यादव व मय हमराह फोर्स ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त नरेश पुत्र रामआधार गांव केदलपुर थाना बरदह निवासी को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ केदली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।