मेहनगर: खरिहानी बाजार से तरवां थाना की पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । तरवां थानाध्यक्ष व मय हमराह फोर्स ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी रमेश राजभर पुत्र रुदल राजभर को खरिहानी बाजार से गिरफ्तार किया । आरोपी पर संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया है ।