स्याना: नगर के हापुड़ बस स्टैंड के निकट सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक दीपावली मेले का शुभारंभ हुआ
Siyana, Bulandshahr | Nov 4, 2026
नगर के हापुड़ बस स्टैंड के निकट सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक दीपावली मेले का शुभारंभ किया गया। बीते 49 वर्षों से मुस्लिम परिवार लगातार दीपावली मेले का आयोजन कर रहा है। बुधवार को मेले के आयोजक खालिद लतीफ ने बताया कि यथार्थ ग्रुप के निदेशक डा. कपिल त्यागी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। त्यागी ने कहा दीपावली मेला नगर की हिंदू-मुस्लिम एकता की पहचान है।