लखीसराय: सुरजीचक्र-रामनगर मोड़ पर पिपरिया पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्करों को किया गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने सुरजीचक–रामनगर मोड़ के पास छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित चुनचुन कुमार व संजय कुमार रामपुर नवघरा टोला के निवासी हैं. दोनों अपाची बाइक से शराब ले जा रहे थे. उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.