गुलाबगंज: महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुलाबगंज मुक्तिधाम में श्रमदान कर रोपे गए पौधे
शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती थी। इस मौके पर गुलाबगंज में सुबह के समय और शाम 5 बजे भी श्रमदानों द्वारा गुलाबगंज के मुक्तिधाम पहुंचकर यहां विशेष श्रमदान किया गया। चारों तरफ झाड़ियों को साफ किया गया। परिसर को भी साफ सुथरा करने के साथ यहां पौधारोपण किए गए।