सोरांव: मऊ आइमा इलाके के पट्टी महरौडा में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हुआ
मऊआइमा थाना क्षेत्र के पट्टी महरौडा गांव निवासी महेंद्र कुमार का आरोप है कि तीन जुलाई को पड़ोसी से रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी उनके 75 वर्षीय बाबा हरिपाल को मार पीट कर घायल कर दिए थे। वहीं रविवार की दोपहर मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सोमवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।