कालपी: कालपी में डाकघर कर्मचारी पर खाताधारक के खाते से ₹1,500 निकालने का आरोप, शिकायत के बाद लौटाए गए रुपये
Kalpi, Jalaun | Aug 21, 2026 कालपी डाकघर में खाता दोबारा खुलवाने पहुंचे एक खाताधारक के खाते से ₹1,500 निकाले जाने का मामला शुक्रवार दोपहर 2 बजे सामने आया है। आरोप है कि डाकघर कर्मचारी सजल गुप्ता ने खाता री-ओपन कराने के नाम पर ₹175 शुल्क बताया और खाताधारक से तीन बार अंगूठा लगवाया। घर पहुंचने पर खाताधारक के मोबाइल पर ₹1,500 कटने का मैसेज आया। जिसके बाद उसने शिकायत की है।