कैराना: कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम ने कैराना कोतवाली परिसर में शिविर संचालकों के साथ की बैठक
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 रविवार को कैराना कोतवाली परिसर में एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिविर संचालकों के साथ बैठक आहूत की। उन्होंने कहा कि कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना आदि मौजूद रहे।