कैराना: गांव मवी के निकट 78.60 करोड़ की लागत से बना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पाइपलाइन लीकेज होने से हुआ बंद, कराई गई खुदाई
Kairana, Shamli | Jul 14, 2024 गांव मामौर स्थित झील के आए साल ओवरफ्लो होने से किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद होती थी। समस्या से निजात दिलाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत 78.60 करोड़ रुपए के बजट से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य कराया गया है। प्लांट के माध्यम से दूषित पानी को स्वच्छ कर यमुना नदी में प्रवाहित किया जाता है। अब पाइपलाइन दो स्थानों से लीकेज हो गई।