नरवल: भदासा गांव में दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसीपी ने दी जानकारी
महाराजपुर के भदासा गांव में पति-पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। एसीपी चकरी ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी की पति पत्नी के द्वारा आत्महत्या की गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में जांच के साथ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।