नरवल: नरवल पुलिस ने रेप के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग को बनाया था शिकार
नरवल थाने की पुलिस ने ग्राम बारादरी से मुखबिर की सटीक सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सफलता मिली है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।