नरवल: महाराजपुर में दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर गिरा गिराकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
महाराजपुर में रहने वाले युवक भोलेंद्र सोनी को क्षेत्र के दबंगों ने गिरा गिरा कर बीच सड़क पर पीट दिया। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।