नरवल: सरसौल जंक्शन में खड़ी मालगाड़ी में कोयला लदी बोगियों में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सरसौल जंक्शन में खड़ी मालगाड़ी में कोयला लदी बोगियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी दीपक शर्मा ने जानकारी दी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग को कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से बुझा दिया।