नरवल: महाराजपुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में चालक का शव पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी दी मृतक चालक की पहचान कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।