नरवल: महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर चलती बाइक में हुआ रोमांस,वीडियो वायरल
महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर चलती बाइक में रोमांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वीडियो की जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया वाहन के नंबर के आधार पर वाहन चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।