जहानाबाद: सदर अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट मामले में SDO का बयान, स्थायी पुलिस पिकेट का होगा निर्माण
जहानाबाद सदर अस्पताल में डॉक्टरों के साथ मारपीट और सुरक्षा विवाद के बाद अस्पताल परिसर में स्थायी पुलिस पिकेट निर्माण होगा। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से अस्पताल में भयमुक्त माहौल बनेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। प्रशासन स्तर पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन जारी है।