दक्षिणी के पास सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से पति-पत्नी घायल, महिला की हालत गंभीर
जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केउर पंचायत अंतर्गत खौना गांव निवासी गौरव कुमार अपनी पत्नी पूजा कुमारी को स्कूटी से इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पूजा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ।
👉 स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।