घाटमपुर: बिधनू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बिधनू थाने की पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर वारंटी अभियुक्त राजेश को ग्राम ओरियारा से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया अभियुक्त के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कमेंट करने का मुकदमा दर्ज था ।अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिसके चलते न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके चलते गिरफ्तार किया गया।