घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार
घाटमपुर पुलिस ने शातिर रोहित को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार शाम 5:30 बजे बताया रोहित ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और फिर परिवार का भय दिखाकर शादी करने से मना कर दिया।पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।इसके बाद मुखबिर की सूचना पर वीरपुर के नए पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।