घाटमपुर: घाटमपुर में प्लंबर की हत्या मामले में पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
घाटमपुर में प्लंबर राकेश कुरील की हत्या मामले में घाटमपुर पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।जल्द घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।