घाटमपुर: घाटमपुर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, विधायक सरोज कुरील ने बेसिक शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। विधायक ने गुरुवार सुबह 9 बजे बताया कि घाटमपुर के तिराहा पट्टी में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना की जाएगी।इस विद्यालय में 1500 विद्यार्थी एक साथ शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी।