घाटमपुर: पतारा में लापता प्लंबर की अंगोछे से गला कसकर हत्या, शव खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर के पतारा में मंगलवार शाम से लापता प्लंबर राकेश कुरील की अंगोछे से गला कसकर हत्या कर दी गई।खेत में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बुधवार रात 11:00 बजे बताया मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।