घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने प्लॉट देखने आए युवक से दिनदहाड़े चेन लूटने वाले 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
घाटमपुर कस्बे के पचखुरा मोहल्ले में अपना प्लाट देखने आए सादिक हुसैन की चेन लूटने वाले दो शातिर समीर कैड़ा और लवकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनो के पास से आधी चेन व तमंचा बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6 बजे बताया दोनो बड़े अपराधी हैं।वहीं एक पर गैंगस्टर तक लगी हुई है। लूट में शामिल दो अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।