पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए परीक्षा तैयारी गोष्ठी आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वन्दना सिंह ने प्रशिक्षुओं को ओएमआर शीट भरने की सही प्रक्रिया और सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका कोड, विषय कोड सही अंकित करने, गोलों को स्पष्ट रूप से भरने और ओवरराइटिंग से बचने पर जोर दिया। |