लखीसराय: धनौरी गांव से मारपीट मामले में 2 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने धनौरी गांव से मारपीट मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 4 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है पुलिस के मुताबिक मामले में धनौरी गांव के रहने वाले स्वर्गीय सिया यादव के पुत्र रंजीत यादव उर्फ पगलू यादव को तथा स्वर्गीय बटोरन यादव के पुत्र डोमू यादव उर्फ डोमन यादव को गिरफ्तार किया गया.