Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

#दो_बाइकों_की_भीषण_भिड़ंत_में_5_लोग_लहूलुहान_3_की #हालत_नाजुक_उपचार_कर_किया_हायर_सेंटर_रेफर #do #baiko #ki #bhishan #bh...

Didwana, Nagaur | Feb 9, 2026

MORE NEWS

*शहरी सेवा शिविर- 2026*

सफलता की कहानी-3

*नागरिकों के लिए समाधान के केंद्र बने शहरी सेवा शिविर* 

*मौके पर ही मिले विवाह प्रमाण पत्र, तो लाभार्थियों ने जताया आभार*

डीडवाना-कुचामन, 15 जून। 
राज्‍य सरकार द्वारा आमजन को त्वरित राहत और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित 'शहरी सेवा शिविर 2026'  जिले में  शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत लेकर आएं है। कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबे इंतज़ार की जगह, अब आमजन को उनके ज़रूरी दस्तावेज़ कुछ ही मिनटों में उनके निवास के समीप ही उपलब्ध हो रहे हैं।

*लाभार्थियों को मौके पर ही मिले विवाह प्रमाण-पत्र*

लाडनूं निवासी बाबूलाल, मंगतु खां लाडवाण, बुधराम रेगर एवं शाहरुख खान को जब नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिली, तो उन्‍होंने नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर में जाकर विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आवेदन करने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही चारों लाभार्थियों को उनका विवाह प्रमाण-पत्र बनाकर सौंप दिया गया। शिविर में मिली त्‍वरित राहत के बाद चारों लाभार्थियों ने कहा कि " हमारा विवाह प्रमाण पत्र इतनी जल्दी बना के दिया गया जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। राज्‍य सरकार द्वारा लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 नगरीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए राहत लेकर आएं है।

*शहरी सेवा शिविर- 2026* सफलता की कहानी-3 *नागरिकों के लिए समाधान के केंद्र बने शहरी सेवा शिविर* *मौके पर ही मिले विवाह प्रमाण पत्र, तो लाभार्थियों ने जताया आभार* डीडवाना-कुचामन, 15 जून। राज्‍य सरकार द्वारा आमजन को त्वरित राहत और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित 'शहरी सेवा शिविर 2026' जिले में शहरी क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत लेकर आएं है। कार्यालयों के चक्कर काटने और लंबे इंतज़ार की जगह, अब आमजन को उनके ज़रूरी दस्तावेज़ कुछ ही मिनटों में उनके निवास के समीप ही उपलब्ध हो रहे हैं। *लाभार्थियों को मौके पर ही मिले विवाह प्रमाण-पत्र* लाडनूं निवासी बाबूलाल, मंगतु खां लाडवाण, बुधराम रेगर एवं शाहरुख खान को जब नगरपालिका में आयोजित शहरी सेवा शिविर की जानकारी मिली, तो उन्‍होंने नगरपालिका परिसर में आयोजित शिविर में जाकर विवाह पंजीयन के लिए आवेदन किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आवेदन करने के सिर्फ 30 मिनट के भीतर ही चारों लाभार्थियों को उनका विवाह प्रमाण-पत्र बनाकर सौंप दिया गया। शिविर में मिली त्‍वरित राहत के बाद चारों लाभार्थियों ने कहा कि " हमारा विवाह प्रमाण पत्र इतनी जल्दी बना के दिया गया जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। राज्‍य सरकार द्वारा लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 नगरीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों के लिए राहत लेकर आएं है।

Didwana, Nagaur | Jun 15, 2026

*जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण*

*विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को जांच कर, अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के दिए  निर्देश*

डीडवाना-कुचामन, 15 जून। 
जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने सोमवार को जिले की ग्राम पंचायतों आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर आमजन को मिल रही सेवाओं और प्रगति की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने सोमवार को मौलासर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डाबड़ा एवं कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के दौरान आने वाले आवेदनों का उसी दिन निस्तारण करने का प्रयास करें, ताकि ग्रामीणों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। 

इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर स्थलों पर पेयजल और आमजन के बैठने के लिए पर्याप्त छाया (टेंट) की मुकम्मल व्यवस्था करने, ग्रामीणों को शिविर के समय, स्थान और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने एवं सूचना देने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत पलाड़ा में लाभार्थियों को 11 पट्टे एवं मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी प्रदान की। 

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
------------------------------

*जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविरों का किया निरीक्षण* *विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति को जांच कर, अधिक से अधिक आमजन को लाभांवित करने के दिए निर्देश* डीडवाना-कुचामन, 15 जून। जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने सोमवार को जिले की ग्राम पंचायतों आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर आमजन को मिल रही सेवाओं और प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने सोमवार को मौलासर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डाबड़ा एवं कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत पलाड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर फीडबैक लिया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन कर विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर के दौरान आने वाले आवेदनों का उसी दिन निस्तारण करने का प्रयास करें, ताकि ग्रामीणों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही उन्होंने शिविर में आए ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर स्थलों पर पेयजल और आमजन के बैठने के लिए पर्याप्त छाया (टेंट) की मुकम्मल व्यवस्था करने, ग्रामीणों को शिविर के समय, स्थान और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने एवं सूचना देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत पलाड़ा में लाभार्थियों को 11 पट्टे एवं मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी प्रदान की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और ग्राम पंचायतों के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ------------------------------

Didwana, Nagaur | Jun 15, 2026

शहीद अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत को राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

शहीद के पैतृक गांव पांचौता में जनप्रतिनिधियों एवं  जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अर्पित किये पुष्पचक्र

डीडवाना-कुचामन, 15 जून। 
असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया,इसके पश्चात शहीद का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नावां उपखंड के पांचौता पहुँचा। इस अवसर पर राजस्व एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।  
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वोच्य बलिदान को नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि शहीद खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना  सर्वोच्य  बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। 

———————

शहीद अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत को राज्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि शहीद के पैतृक गांव पांचौता में जनप्रतिनिधियों एवं जिला कलक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अर्पित किये पुष्पचक्र डीडवाना-कुचामन, 15 जून। असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीरवायु श्री खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया,इसके पश्चात शहीद का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नावां उपखंड के पांचौता पहुँचा। इस अवसर पर राजस्व एवं सैनिक कल्याण राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद खेमाराम कुमावत के अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण एवं सर्वोच्य बलिदान को नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राज्यमंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि शहीद खेमाराम कुमावत ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया है। उनका त्याग और समर्पण सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। ———————

Didwana, Nagaur | Jun 15, 2026