सुपका में नवनिर्वाचित सरपंच रामचंद्र खालिया ने संभाला पदभार
डीडवाना।क्षेत्र में नवनिर्वाचित सरपंचों के पदभार ग्रहण करने के क्रम में ग्राम पंचायत सुपका के नवनिर्वाचित सरपंच रामचंद्र खालिया ने विधि-विधान से कार्यभार संभाला। पंचायत समिति डीडवाना के अंतर्गत आने वाली इस ग्राम पंचायत में आयोजित समारोह के दौरान ग्राम विकास अधिकारी युवराज सिंह ने सरपंच रामचंद्र खालिया को पंचायत की चाबियां और मोहर सौंपी।इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने मालाएं पहनाकर नए सरपंच का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद रामचंद्र खालिया ने ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता रखने, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और ग्राम पंचायत को आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।समारोह में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश खालिया, सूबेदार भूराराम खालिया, नुवा के पूर्व सरपंच रामस्वरूप गोदारा, सेवा सरपंच भंवर सिंह, उपसरपंच नरेंद्र सिंह, परमेश्वर लाल शर्मा, जगदीश गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी हनुमान राम प्रजापत, सूबेदार गुमान सिंह खालिया सहित सभी वार्ड पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Nov 29, 2026