पटना ग्रामीण: पटना में डिस्ट्रिक्ट जज के भवन को RDX से उड़ाने की धमकी, टाउन DSP दीक्षा ने दी जानकारी
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी को लेकर पटना सिविल कोर्ट में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे टाउन DSP दीक्षा ने पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पटना सिविल कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के बिल्डिंग को RDX से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। ईमेल में कहा गया था कि 2:30 बजे RDX फटेगा। यह धमकी समीर अलबुहारी के नाम से मिली थी।