पटना ग्रामीण: अटल पथ पर नगर निगम के हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर घर में घुस गया
शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब नगर निगम की एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने पहले एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारा, फिर डिवाइडर क्रॉस कर सीधे एक घर में जा घुसा। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं।