पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र में युवक की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या, झाड़ी से मिला शव
पटना सिटी के खाजेकलां में शुभम केसरी नाम के एक युवक की ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात करीब 1 बजे युवक का शव घसियारी गली नहर के पास से बरामद किया है। मृतक आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवर गंज का निवासी था। पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।