पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई, तलाशी जारी
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल के जरिए धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे टाउन डीएसपी-2 दीक्षा और पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं डॉग स्क्वायड और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड को भी बुलाया गया है।