बाली: बाली में बदमाशों ने बाइक सवार के साथ की मारपीट, ओवरटेक कर गाली-गलौज, सिर और पसलियों में आई चोट, मामला दर्ज
बाली में बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर और पसलियों में चोटें आईं है। शुक्रवार शाम 10 बजे रंजन चौराहे के पास यह घटना हुई है। जानकारी के अनुसार कागड़ी गांव के निवासी मंगल सिंह आयु 36 वर्ष बाइक से प्रताप चौक से कागड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रंजन चौराहे के पास बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर गाली-गलौज की।