बाली: बाली कोर्ट में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष पहल, न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण
बाली में गुरुवार शाम 4.30 बजे कोर्ट परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मदनलाल बालोटिया और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार बाकोलिया मौजूद रहें ।