बाली: फालना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 170 मरीजों ने कराई आंखों की जांच, मुफ्त दवा वितरित की गई
फालना मे रविवार दोपहर 1 बजे आर सी मेमोरियल अस्पताल में आकाशदीप आई हॉस्पिटल सुमेरपुर के सहयोग से आज निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. भैरों सिंह गुर्जर बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निमेष पुरोहित ने 170 मरीजों की आंखों की जांच की। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गईं।