बाली: बाली जिला अस्पताल में क्यूआर कोड से जनरेट होगा टोकन, 60 मिनट तक रहेगा वैध, सीधे काउंटर पर जाकर ले सकेंगे ओपीडी पर्ची
Bali, Pali | May 31, 2025 राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन के अधिकारियो ने शनिवार शाम 4 बजे बताया की जिला अस्पताल बाली में मरीजों को अब लंबी कतारों से मुक्ति मिल गई है। अब मरीज एबीडीएम कम्पलायंट एप से अस्पताल का क्यूआर कोड स्कैन कर ओपीडी टोकन जनरेट कर सकते हैं। जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. भरत टेलर ने बताया कि टोकन नंबर के आधार पर मरीज सीधे पंजीकरण काउंटर पर जा सकते हैं।