बाली: बाली में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई, गो माता मंदिर से निकाली गई वाहन रैली का स्वागत फूलों से हुआ
बाली में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान एडवोकेट शैलेंद्रसिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी दी। सोमवार दोपहर 1 बजे उपखंड कार्यालय गो माता मंदिर से वाहन रैली निकाली गई। भगवा ध्वज से सजी यह रैली मुख्य मार्ग से होते हुए सम्राट के स्मारक तक पहुंची। रैली के दौरान नागरिकों ने पुष्प वर्षा की। वातावरण जयघोष से गुंजायमान हो उठा।