बाँदा :-थाना बिसंडा क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग मकानों में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हए घटना में शामिल एक अभियुक्त को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद ।*
*➡️अभियुक्त द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर दिनांक 18.06.2026 की रात्रि को ग्राम डभनी में मकानों के दरवाजों की कुंडी काटकर आभूषणों की, की गई थी चोरी ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 19.06.2026 को थाना बिसंडा क्षेत्र निवासी राजबहादुर पुत्र हरिप्रसाद एवं नन्दकिशोर पुत्र गजराज द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपने मकान में चोरी होने के संबंध में थाना बिसंडा पर सूचना दी गई थी । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बिसंडा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में आज दिनांक 18.10.2026 को थाना बिसंडा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे के नजदीक गड़ांव मोड़ के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए है । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने एक अन्य साथी जीतू पुत्र चांदी के साथ मिलकर मकान में घुसकर दिनांक 18.06.2026 की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया था । घटना में शामिल अन्य साथी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*बरामदगी-*
▪️01 जोड़ी पायल सफेद धातु
▪️01 बिछुआ(हाफपेटी) सफेद धातु
▪️01 सिक्का सफेद धातु
▪️01 टूटी हुई अंगूठी पीली धातु
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजबहादुर पुत्र कल्लू निवासी ओरन थाना बिसण्डा हाल पता मोहल्ला बंगाली का पुरवा कस्बा बदौसा जनपद बांदा ।
*फरार अभियुक्त-*
1. जीतू पुत्र चांदी निवासी ओरन थाना बिसण्डा बांदा जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 273/26 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा ।
▪️मु0अ0सं0 274/26 धारा 331(4)/309(4)/351(3)/317(2) बीएनएस थाना बिसंडा जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. चन्द्रप्रकाश तिवारी थानाध्यक्ष बिसंडा
2. उ0नि0 मो0 इबरार सिद्दीकी
3. कां0 सादिक अंसारी
Atarra, Banda | Oct 18, 2026