पटना ग्रामीण: एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- तेजस्वी जी लूट-खसोट, भ्रष्टाचार व परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा शिक्षक बहाली का क्रेडिट लिये जाने को लेकर एक बार बिहार की राजनीति तेज हो गई। पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होने के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी जी लूट-खसोट, भ्रष्टाचार और परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकते हैं।